बढ़ते महिला अपराध ने भाजपा सरकार की कलाई खोल दी – वंदना राजपूत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 29 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर में 82 दिनों में 42 बलात्कार की घटना होती है यह आंकड़े केवल राजधानी का है। राजधानी का यह हाल है तो दूरस्थ ग्रामीण एरिया में स्थिति कितनी बदहाल होगी यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में फिर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जाता है। कहीं ना कहीं इस घटना के कारण शराब को माना जा रहा है। साय सरकार शराब की बिक्री में मस्त है लेकिन महिलाओं की अस्मिता पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोई चिंता नहीं है, वह तो मनपसंद शराब का ऐप ला करके घर-घर दारू पहुंचाने का काम कर रही है और सरकार अपने खजाना भर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है अपराधियों को कानून का बिल्कुल भय नहीं रहा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारा लगाने वाले के नाक के नीचे लगातार बेटियों और महिलाओं की अस्मिता लूटी जा रही है। मनेन्द्रगढ़ में एक नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। वहां बेटी अपने भविष्य को संवारने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी तय करके स्कूल जाती है शिक्षा ग्रहण करने के लिए लेकिन उस विद्यालय के गुरुजी ही उनके जिंदगी को बर्बाद कर देते हैं। रायगढ़ में एक महिला से गैंगरेप की घटना, बालोद में एक नाबालिक लड़की से गैंगरेप की, नारायणपुर में 8 बच्चियों के साथ शारीरिक मानसिक शोषण की घटना, जशपुर में एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना, कोंडागांव में रेप की घटना, चाहे वो रायपुर के बस स्टैण्ड के सामने बलात्कार का मामला हो, भिलाई के एक डीपीएस स्कूल में चार साल के बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला हो. रायगढ़ के पुसोर में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. जशपुर हो या कोण्डागांव हर जगह महिला प्रताड़ित है। 11 महीना की भाजपा की सरकार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। जबकि भाजपा का वादा था कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाएंगे। हर वादा की तरह यह भी वादा झूठा निकला।

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, घर-कार्यालयों पर छापेमारी; यूपी-मुंबई में दबिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 29 नवंबर 2024। मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करने और प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी राज कुंद्रा के घर और कार्यालयों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट