अब नहीं होगा लिमहा में लो वोल्टेज की समस्या, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास् ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का किया भूमिपूजन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 11 अप्रैल 2023। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल के प्रमुख ग्राम लिमहा में वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त थी, कई वर्षों से यहां के ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से पीड़ित होकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे थे,कांग्रेस के लोकप्रिय नेता, बॉलीवुड अभिनेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के अथक प्रयासों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है, जिसका आज विधिवत त्रिलोक चंद्र श्रीवास के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया, इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि जन सेवा को उन्होंने अपना जीवन का मूल मंत्र माना है, और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन की सेवा करने से उन्हें आत्मिक खुशी और अपार शांति की अनुभूति होती है, इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा आयुष सिंह राज ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह, उपसरपंच प्रमिला प्रधा,न सहित पी.एस सरोठे कार्तिक राम मरावी पूर्व उपसरपंच रामखेलावन राज मंगल सिंह खुसरो चतुर सिंह राजेंद्र सरवटे रविंद्र ऊईके जी अजय प्रताप कवर, पवन सरोठे सहित विद्युत विभाग के अधिकारी हरीश कुर्रे एवं सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे ,ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच एवं ग्रामीण जनों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्ति करते हुए, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के इस सद- प्रयासों हेतु आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा... महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 11 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके कॉलर ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूँगा और इतना कहकर उसने फ़ोन कट कर दिया। बता दें कि […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड