ग्लैमर की दुनिया में सच्चा जुनून और प्रतिबद्धता ज़रूरी-मानुषी छिल्लर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 मार्च 2025। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की मेडिकल फील्ड से फिल्मों तक की यात्रा प्रेरणादायक रही है। वह मानती हैं कि “ग्लैमर की दुनिया एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, जिसमें सच्चा जुनून और प्रतिबद्धता आवश्यक है। आपको इसे वास्तव में पूरे मन से चाहना होगा।” मनोरंजन उद्योग में केवल प्रतिभा ही काफी नहीं होती, बल्कि इसके लिए अटूट समर्पण, धैर्य और मानसिक मजबूती भी जरूरी होती है। बॉलीवुड में बिना किसी फिल्मी कनेक्शन के कदम रखने वाली मानुषी नए कलाकारों को करियर के फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह देती हैं। वह जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने, जैसे कि बिना किसी योजना के नई जगह शिफ्ट होने या शून्य से शुरुआत करने से बचने की सलाह देती हैं। इसके बजाय, वह बैकअप प्लान रखने पर जोर देती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो मनोरंजन उद्योग में नए हैं। मानुषी के अनुसार, फिल्मों में सफलता का सफर अनिश्चितताओं से भरा होता है और यहां प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी होती है। वह मानती हैं कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत जितनी जरूरी है, उतनी ही महत्वपूर्ण वित्तीय और मानसिक स्थिरता भी होती है। यह स्थिरता कलाकारों को हड़बड़ी में जोखिम उठाने के बजाय सोच-समझकर फैसले लेने में मदद करती है। “मैं कभी भी यह सलाह नहीं दूंगी कि बिना किसी योजना के सबकुछ छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आ जाएं। अगर आप इस इंडस्ट्री से नहीं हैं और बिल्कुल नए हैं, तो मेरा सुझाव होगा कि पहले अपनी शिक्षा पूरी करें या अपने लिए एक मजबूत आधार तैयार करें, क्योंकि यह सफर आसान नहीं होने वाला है,” मानुषी कहती हैं।

मानुषी छिल्लर का मानना है कि तैयारी और निरंतरता उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितना कि जुनून। सपनों का पीछा करना जरूरी है, लेकिन एक मजबूत नींव होने से शोबिज़ की चुनौतियों का सामना करना आसान हो जाता है। उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत से अपनी लगन साबित की है और अब वह राजकुमार राव के साथ ‘मालिक’ और जॉन अब्राहम के साथ ‘तेहरान’ जैसी फिल्मों मेz नजर आने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

"बंदिश बैंडिट्स सीजन 2" में श्रेया चौधरी के दमदार अभिनय ने दिलाया बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 10 मार्च 2025। युवा अभिनेत्री श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया और आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) – वेब […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म