चीन में कोरोना की नई लहर का खतरा, जून से एक हफ्ते में साढ़े छह करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजिंग 26 मई 2023। चीन में फिर से कोरोना की लहर आ सकती है और यह लहर इतनी खतरनाक होने की आशंका है कि चीन में जून में हर हफ्ते साढ़े छह करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। यह दावा किया है चीन के नेशनल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर फॉर रेसपिरेटरी डिजीज के निदेशक झोंग नानशान ने। नानशान का दावा है कि जून तक चीन में साढ़े छह करोड़ लोग हर हफ्ते कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। 

अप्रैल से चीन में बढ़ रहे कोरोना मरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में अप्रैल महीने से ही कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। चीन में कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट XBB को बताया जा रहा है। चीन को गुआंगझू शहर में एक बायोटेक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झोंग नानशान ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि चीन में मई के अंत तक चार करोड़ लोग हर हफ्ते कोरोना की चपेट में आएंगे। वहीं जून तक यह आंकड़ा साढ़े छह करोड़ तक पहुंच सकता है। 

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल जारी
चीन के मीडिया के अनुसार, XBB ओमिक्रोन के BA.2.75 और BJ.2 सब-वैरिएंट का ही हाइब्रिड रूप है। इससे पहले बीते साल चीन में कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में लिया था और चीन में उस वक्त हर दिन करीब साढ़े तीन करोड़ कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं कोरोना की लहर को देखते हुए चीन की सरकार ने भी बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चीन में नई कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए अंतिम मंजूरी देने की तैयारी चल रही है, जो कोरोना के XBB वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगी। चीन के ड्रग रेगुलेटर्स ने इन वैक्सीन के शुरुआती दो चरण को अपनी मंजूरी दे दी है और जल्द ही तीसरे और चौथे चरण के परीक्षण के बाद उन्हें भी मंजूरी दे दी जाएगी।  

Leave a Reply

Next Post

अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन-कार्ड: मितान योजना की सेवाओं का हुआ विस्तार, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 मई 2023। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार ने घर बैठे लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर