एक योगी, एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता: शंकराचार्य विवाद पर जमकर बरसे सीएम योगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 23 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत के मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित बीजेपी के कई सीनियर नेता मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती परंपरागत पालकी यात्रा के दौरान विवाद और धरने पर बैठने को लेकर बिना नाम लिए ही जमकर हमला बोला।

संत की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी कुछ नहीं होती
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, ‘एक योगी ,एक संत के लिए, एक सन्यासी के लिए धर्म व राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता, उसकी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी कुछ नहीं होती। धर्म ही उसकी प्रॉपर्टी है और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है। कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है, क्योंकि ऐसे बहुत कालनेमि होंगे, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे होंगे, हमे उनसे सतर्क रहना होगा। भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। 

धरने पर बैठे हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
गौरतलब है कि बीते दिनों माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती परंपरागत पालकी यात्रा के माध्यम से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। आरोप है कि प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी पालकी यात्रा को बीच रास्ते में रोक दिया और उन्हें जिस स्थान पर उतारा गया, वहीं छोड़ दिया गया। इस घटना के विरोध में शंकराचार्य कथित तौर पर उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए। वहीं शंकराचार्य ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। 

Leave a Reply

Next Post

उज्जैन के तराना में बड़ा बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमले के बाद पथराव-तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   उज्जैन 23 जनवरी 2026। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बस को रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ा और बाद में सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के एक पदाधिकारी […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता