उज्जैन के तराना में बड़ा बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमले के बाद पथराव-तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उज्जैन 23 जनवरी 2026। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बस को रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ा और बाद में सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के एक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई। इस घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और गुस्से में आकर एक दर्जन से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।

कहां की है घटना?

यह घटना उज्जैन जिले की तराना तहसील की बताई जा रही है। यहां दो समुदायों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसा में बदल गया।

हमले में कौन घायल?

इस झड़प में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री समेत दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुस्लिम पक्ष पर हमले का आरोप

बजरंग दल और VHP से जुड़े लोगों का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष ने बजरंग दल के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला किया। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और बसों को नुकसान पहुंचाया। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना ने कहा कि “हिंदूवादी कार्यकर्ता पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।”

पुलिस की कार्रवाई और मौजूदा हाला

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालात को काबू में रखने के लिए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिससे भीड़ इकट्ठा होने पर रोक लग गई है। उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

वीडियो भी आए सामने

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सड़कों पर खड़ी टूटी-फूटी बसें साफ दिखाई दे रही हैं। फिलहाल प्रशासन की कोशिश है कि हालात और न बिगड़ें और इलाके में शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Next Post

बालासाहेब की 100वीं जयंती पर साथ दिखेंगे उद्धव–राज, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 23 जनवरी 2026। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा सियासी संकेत मिलने जा रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को मुंबई में एक साझा मंच से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप