दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी दफ्तरों में अब 24 डिग्री से कम नहीं होगा AC का तापमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 मई 2026। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सरकारी दफ्तरों के लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने बिजली की बचत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब किसी भी सरकारी ऑफिस में AC का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रखा जा सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए नियमों के तहत सभी दफ्तरों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बनाए रखने को कहा गया है। यह फैसला दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) और ऑटोनोमस institutions में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करने की सलाह दी

सरकार ने सरकारी दफ्तरों में बिजली के अन्य फिजूलखर्चों को रोकने के लिए भी कड़े निर्देश दिए हैं। सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर कहा कि दिन के समय दफ्तरों में प्राकृतिक रोशनी (धूप) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा कॉरिडोर (गलियारों) और अन्य सार्वजनिक हिस्सों में जरूरत से ज्यादा लाइटें न जलाई जाएं।

अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी

बिजली बचत के इन नियमों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के प्रमुखों और शाखा प्रभारियों को सौंपी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि नियमों की अनदेखी पर वे सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। साथ ही दफ्तरों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

हमीरपुर में मौत का पुल! निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से नीचे सो रहे 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, SDRF का रेस्क्यू जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हमीरपुर 29 मई 2026। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से आज तड़के एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसा इतना भयानक था कि मलबे की चपेट में आने […]

You May Like

शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल....|....गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना भी वैवाहिक क्रूरता....|....बांधवगढ़ के जंगल में फिर गूंज रही गौर की मौजूदगी....|....एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’....|....सोलन के मालरोड पर कांग्रेस का अनोखा विरोध....|....दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे....|....विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’....|....सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य, जो कभी सत्य नहीं होता....|....मुंह की बदबू से दांत दर्द तक, लौंग दूर कर सकता है मुंह की कई परेशानियां....|....शूटिंग में आया एक और पदक