चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 07 नवंबर 2026। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की बेटी राहा चार साल की हो गई हैं। हाल ही में कपल ने अपनी लाडली का चौथा जन्मदिन परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया। इस खास मौके को कपल ने घर पर ही करीबी लोगों के बीच सेलिब्रेट किया।

जन्मदिन की तस्वीरें आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें पार्टी की सजावट से लेकर राहा केक काटती और रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हर तरफ रंग-बिरंगी सजावट और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी आलिया और रणबीर ने बेटी का चेहरा तस्वीरों में नहीं दिखाया।

आलिया ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
आलिया ने 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने रामायण के सेट से रणबीर और राहा की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जन्मदिन की सजावट काफी खूबसूरत और रंगीन थी। पार्टी में हल्के नीले रंग की एक कैंपर वैन सजाई गई थी, जिस पर गुब्बारे और रंग-बिरंगी झालरें लगी थीं। इसके ऊपर एक बोर्ड भी लगा था, जिस पर लाल रंग से ‘राहा का चौथा जन्मदिन’ लिखा हुआ था।

आलिया ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फूलों वाली खूबसूरत फ्रॉक पहने नजर आईं। इस दौरान उनके हाथ में गुलाबी रिबन वाला एक छोटा नीला गिफ्ट बैग भी था। तस्वीरों से साफ था कि परिवार ने राहा के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राहा ने काटा केक
जन्मदिन की सबसे खास तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लेकर केक कटवाते नजर आए। दोनों ने राहा के हाथ पकड़कर केक कटवाने में उसकी मदद की। यह केक ‘ब्लूई’ की थीम पर बनाया गया था। इसके अलावा परिवार ने एक और खास केक भी बनवाया था। व्हाइट कलर के इस केक पर तीन लोगों की हाथ पकड़े हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बनी थी।

इसके ऊपर रेड कलर का दिल भी बना हुआ था। यह तस्वीर आलिया, रणबीर और राहा के परिवार को दर्शाती है। तस्वीरों में राहा के जन्मदिन पर की गई दूसरी गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में वह मेज पर बैठकर पीले रंग के क्रेयॉन से इंद्रधनुष में रंग भरती नजर आईं।

वहीं, एक अन्य तस्वीर में आलिया अपनी बेटी को गले लगाकर उसके गाल पर किस करती दिखीं। इस दौरान राहा ग्रे रंग की चेक वाली ड्रेस में नजर आईं, जिसके किनारों पर फूलों की डिजाइन बनी थी। एक तस्वीर में राहा घर के लॉन में नंगे पैर घूमती भी दिखाई दीं। वह कैमरे की तरफ पीठ करके दोनों हाथ फैलाए चल रही थीं। इन तस्वीरों में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बिताए गए परिवार के छोटे-छोटे खुशनुमा पलों की झलक देखने को मिली।

कब हुई थी आलिया-रणबीर की शादी?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की मुलाकात अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद 6 नवंबर, 2022 को कपल ने बेटी राहा का स्वागत किया था। माता-पिता बनने के बाद से ही दोनों अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। हालांकि, कभी-कभी सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक जरूर शेयर करते हैं।

Leave a Reply

You May Like

चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली....|....दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें अपनी सेहत का खास ध्यान....|....शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल....|....व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा....|....अमेरिका-ईरान तनाव खत्म कराने में जुटे जेडी वेंस....|....सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष....|....बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए....|....भोपाल की सड़कों से कचरे का पहाड़ हटाना बना चुनौती