घाटी में आतंकी संगठनों के निशाने पर मीडिया, कश्मीर फाइट ने जारी की हिट लिस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू 16 नवंबर 2022। आतंकी संगठनों की ओर से अब प्रेस को भी निशाना बनाने की साजिश रची गई है। आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की ओर से कश्मीर के पत्रकारों की हिट लिस्ट जारी की गई है। इन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर मीडिया संगठनों ने इस प्रकार की साजिश को प्रेस पर हमला और इसे काला दिवस बताया है।

आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की ओर से सोशल मीडिया पर मंगलवार को दर्जनभर पत्रकारों की हिट लिस्ट जारी की गई। इसमें पत्रकारों के नाम के आगे यह बताया गया कि उन्हें धमकी क्यों दी जा रही है। बताया जाता है कि आतंकियों की धमकी से डरे सहमे पत्रकारों में से कुछ ने फेसबुक पर अपना इस्तीफा जारी किया है तो कुछ जम्मू चले आए हैं।

धमकी के बाद कश्मीर में पत्रकारों के बीच खौफ का माहौल है। अब वे घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। कई ने तो काम पर जाने से मना कर दिया है। इससे पूरे मीडिया जगत में दहशत है। श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम ही पत्रकार नजर आए। शाम को भी दफ्तर से घर जाने की उनमें जल्दी रही। 

जम्मू और श्रीनगर में पत्रकारों की ओर से इस प्रकार की धमकी की निंदा की जा रही है। उनका कहना है कि इस प्रकार की धमकियां तो प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

Leave a Reply

Next Post

हर घर को मिले शुद्ध पेयजल, भूपेश सरकार का यही है प्रयास: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेबेलतरा क्षेत्र के परसदा परसौडी, में दो करोड़ की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमि पूजन कार्य संपन्न छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 16 नवंबर 2022। प्रदेश की भूपेश सरकार ऐसी योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं,कि हर घर को, हर मकान को विशुद्ध पेयजल प्राप्त हो, ग्राम पंचायत […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग