मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती और पत्नी पर लगा बलात्कार-गर्भपात करवाने का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

महाअक्षय की मां योगिता बाली को भी मामला दबाने का आरोपी बनाया गया

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 अक्टूबर 2020। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। मिथुन की पत्नी योगिता बाली को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

लिखित शिकायत में पीड़ित मॉडल का आरोप

  1. पीड़ित और महाअक्षय 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाअक्षय ने शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए थे।
  2. 2015 में महाअक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इस बीच महाअक्षय ने पीड़ित के बिना कंसेंट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देते रहे।
  3. महाअक्षय उर्फ मिमोह 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर परेशान करता रहा।
  4. जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। लड़की नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर अबॉर्शन करवा दिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से अबॉर्शन हो सकता है।
  5. महाअक्षय की मां ने शिकायत के बाद पीड़ित को धमकाया था और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव भी बनाया।

इन धाराओं में केस दर्ज

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 (2) (N) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर देकर या दूसरे तरीके से चोट पहुंचाना), 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह एफआईआर दिल्ली की अदालत के एक आदेश के बाद मुंबई में दर्ज की गई है। मॉडल ने 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पहले अदालत ने इस मामले को दिल्ली में दर्ज करने को कहा, फिर अंतिम फैसले में इसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया।

महाअक्षय पर पहले भी लगे हैं आरोप

मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और फिर कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है। ऐसे ही मुसीबत में महाअक्षय पहले भी फंस चुके हैं। दो साल पहले 2018 में एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी करने का वादा कर रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

पटवारियों की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें, अधिकारी: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

शेयर करेवन मंत्री ने राजनांदगांव जिले में विभागीय कार्याें की समीक्षा की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर खैरागढ़ एवं डोंगरगांव अनुविभाग के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अक्टूबर 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की