कृषि कानूनों पर जीत का जश्न: बरात लेकर पहुंचे किसान, कंगना रणौत के पुतले से की शादी, कहा- खेत में करवाएंगे काम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बठिंडा 14 दिसंबर 2021। पंजाब के बठिंडा में किसानों ने कृषि कानूनों पर अपनी जीत के जश्न में अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले को भी शामिल कर लिया है। गांव कोटसमीर में किसानों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले का गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह के साथ विवाह कराया। विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कंगना के पुतले को दुल्हन की तरह सजाया गया। गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह बरात लेकर गांव कोटसमीर पहुंचे। कंगना रणौत के पुतले और किसान महिंदर सिंह की शादी करवा दी गई। माहौल पूरी शादी जैसा था। इस अनोखी शादी में जहां गांव की महिलाओं ने बोलियां डालते हुए शादी के गीत गाए, वहीं किसानों और गांव के लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा व महिलाओं ने गिद्दा डाला। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रणौत ने किसानों को आतंकवादी कहा था। जिसके बदले किसान यूनियन ने कंगना रणौत को चैलेंज किया था कि वो उसे सबक सिखाकर ही दिखाएंगे। 

किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसानों को आतंकवादी कहने वाली कंगना को अब पता चलेगा, गांव में किसान कैसे रहते हैं। अब गांव में खेतों में काम करवाएंगे। इससे तब पता चलेगा किसान कैसे अपना जीवन व्यतीत करते हैं। दूल्हा बने किसान महिंदर सिंह ने कहा कि कंगना किसानों के बारे में कुछ भी बोलती हैं। अब शादी करके लेकर आए हैं और रोटियां बनवाएंगे, खेतों में काम करवाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

हत्या: 17 साल की साली से कर रहा था जबरदस्ती, मां बेटी ने लाठी-डंडे से पीट- पीटकर उतरा मौत के घाट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा 14 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात एक निगरानी शुदा बदमाश की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क पर मंगलवार सुबह पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि 17 साल की साली ने अपनी मां के साथ […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प