केरल में बोले राहुल गांधी- मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा, आदिवासी व्यक्ति की मौत की जांच की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वायनाड 14 फरवरी 2023। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को हटाने को लेकर विपक्षी नेता लगातार आलोचना कर रहे हैं। इसी क्रम में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं है कि मेरे शब्दों को रिकॉर्ड पर जाने दिया जाएगा। देश के पीएम सीधे तौर पर मेरा अपमान करते हैं लेकिन उनकी बातों को ऑफ द रिकॉर्ड नहीं किया जाता। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं। ऐसा बोलकर उन्होंमे मेरा अपमान किया, लेकिन मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा। एक ना एक दिन आपको जवाब देना ही पड़ेगा।  उन्होंने आगे कहा कि संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। बावजूद इसके कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था और मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सच्चाई हमेशा सामने आती है। 

कांप रहे थे पीएम मोदी के हाथ
इस दौरान उन्होंने सदन में पीएम मोदी के संबोधन को दोबारा देखने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि आपको बस इतना करना है कि जब मैं बोल रहा था तो मेरे चेहरे और उनके चेहरे को देखना था। देखिए कितनी बार पीएम ने पानी पिया और कैसे पानी पीते हुए उनके हाथ कांप रहे थे। मैने जो कहा था वह सच कहा था इसलिए मेरे मन में किसी तरह का कोई डर नहीं था। 

पीएम मोदी को लगता है सब उनसे डर जाएंगे- राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह बहुत ताकतवर हैं, सब उनसे डर जाएंगे। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि भले ही वह प्रधानमंत्री हों, लेकिन वह आखिरी व्यक्ति होंगे जिनसे मुझे कोई डर हो। एक दिन उन्हें भी अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर किया जाएगा। 

संसदीय कार्यवाही देखना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण  
 वायनाड में अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना कि देश में क्या हो रहा है, महत्वपूर्ण है। इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम और अदाणी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण है। 

लोकसभा सचिवालय ने मांगा था जवाब
इससे पहले रविवार को लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा था। दरअसल, 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान’ देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रल्हाद जोशी ने विशेषाधिकार हनन को लेकर लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा था।

राहुल के बयान पर जताई थी आपत्ति
इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव’ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। गांधी ने हिंडनबर्ग-अदाणी के मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

राहुल ने केरल में आदिवासी व्यक्ति की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग की
वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक आदिवासी व्यक्ति के घर का दौरा किया, जो हाल ही में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाए गए था। विश्वनाथन (46) 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास लटके पाए गए थे। अस्पताल में उनकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह पार्टी नेताओं के साथ वायनाड जिले में विश्वनाथन के घर का दौरा किया। विश्वनाथन के परिवार को उनकी मौत के पीछे साजिश का संदेह है।

राहुल गांधी ने परवायल कॉलोनी में पीड़ित परिवार के साथ कुछ समय बिताया, उनकी व्यथा सुनी और उन्हें सांत्वना दी। परिवार से मिलने के बाद राहुल ने आरोप लगाया कि विश्वनाथन भीड़ के हमले का शिकार हो गए थे और इस घटना की व्यापक जांच की जानी चाहिए। उन्होंने मलयालम में एक ट्वीट में किया जिसे उनके लोकसभा कार्यालय के अकाउंट से पोस्ट किया गया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि विश्वनाथन के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

इससे पहले विश्वनाथन के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने दावा किया था कि विश्वनाथन पर भीड़ ने चोरी का आरोप लगाते हुए हमला किया था।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी: रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा, समीक्षा के बाद नेताओं में काम का बंटवारा होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों में पूरी पार्टी जुट गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक लेकर तैयारियों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप