कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी: रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा, समीक्षा के बाद नेताओं में काम का बंटवारा होगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों में पूरी पार्टी जुट गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान विभिन्न समितियों में शामिल नेताओं के बीच काम का बंटवारा भी किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम पदाधिकारी हवाई अड्‌डे पर पहुंचे हुए थे। वहां से सभी को पार्टी मुख्यालय लाया गया है। वहां महाधिवेशन के लिए बनी स्वागत समिति आदि समितियों की बैठक होनी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, AICC का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन की तैयार जोरों पर है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा इसकी समीक्षा के लिए आई हैं। तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा। अभी तक जो कार्य हुए हैं उसकी समीक्षा की जाएगी। बताया गया, वरिष्ठ नेता अधिवेशन स्थल का भी जायजा लेंगे।

इस अधिवेशन में CWC का चुनाव भी होगा

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस में जो अधिवेशन होता है वह लोगों के लिए उत्सुकता का विषय होता है। घर के बुद्धिजीवी लोग बड़ी उत्सुकता से कांग्रेस की ओर देखते हैं। इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी-CWC का भी चुनाव होना है। विभिन्न विभाग के जनरल सेक्रेटरी और संगठनात्मक ढांचे का भी निर्माण होना है। उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस में भी विभिन्न विभागों के ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कांकेर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गौतम की मौत, स्कूल से ऑटो में लौट रहे थे तभी ट्रक ने मारी थी टक्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 फरवरी 2023। कांकेर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल का गौतम बच नहीं पाया। पिछले कुछ दिनों से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में गौतम का इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह गौतम ने आखिरी सांस ली। बच्चे की मौत के […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर