कांकेर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गौतम की मौत, स्कूल से ऑटो में लौट रहे थे तभी ट्रक ने मारी थी टक्कर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 फरवरी 2023। कांकेर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल का गौतम बच नहीं पाया। पिछले कुछ दिनों से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में गौतम का इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह गौतम ने आखिरी सांस ली। बच्चे की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा । यह हादसा कांकेर जिले के कोरर के पास बीते गुरुवार को हुआ था। गौतम अपने 7 दोस्तों के साथ ऑटो में उस स्कूल से लौट रहा था तभी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए । दूर जाकर ऑटो सड़क के किनारे गिरा और हादसे में 7 बच्चों की मौत हो चुकी थी । गौतम बुरी तरह से घायल अवस्था में रायपुर लाया गया था। गौतम के शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर था सिर में भी गंभीर चोट आई हुई थी। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में उसे बचाने की जद्दोजहद की जा रही थी मगर गौतम की जान नहीं बच पाई।

कांकेर के कोरर में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र को बीते गुरुवार देर रात रायपुर लाया गया था। 8 साल के गौतम कुमार मंडावी को अंबेडकर अस्पताल में एडमिट किया गया था। इस सड़क हादसे ने 7 बच्चों की जान ले ली। वहीं ऑटो का ड्राइवर भावेश पोया गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया था।

इधर घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि गौतम का इलाज कैजुअल्टी विभाग में करने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में किया गया। 4 डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही थी। गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुआ था। वहीं जिन 7 बच्चों की मौत हुई, उनमें से 5 बच्चों का अंतिम संस्कार गुरुवार रात को ही कर दिया गया। 2 बच्चे मानव साहू और कुमकुम साहू के शव को उनके पैतृक गांव बालोद के गुरुर विकासखंड के धनेली ग्राम लाया गया था। सातों बच्चों के शवों को उनके गांवों में दफनाया गया।

Leave a Reply

Next Post

दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये भारतीय स्टार खिलाड़ी, बुमराह को भी लेकर आई बड़ी अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। पीठ की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिससे टीम प्रबंधन के उनके टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम उठाने की संभावना […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट