भाजपा युवा मोर्चा ने कबाड सहित अन्य अवैध कारोबार के पुतले को पुलिस के सामने इत्मीनान से जलाया !

SAZID
शेयर करे
 
 
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी ( सरगुजा) —  भाजपा युवा मोर्चा ने गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए कबाड सहित अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ हल्ला बोलकर प्रतीक के तौर पर अवैध कारोबार के पुतले को पुलिस से बिना झूमा झटकी किए इत्मीनान से हाथों में रखकर जलाया।            
               उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के हल्ला बोल मंच से भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। भाजपा पदाधिकारियों अपने-अपने वक्तव्य में कबाड , अवैध शराब , जुआं , सट्टा के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ शहर के बीच चौक में बात रखी। भाजपा युवा मोर्चा के इस हल्ला बोल कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी , दिनेश्वर मिश्रा, लखन लाल श्रीवास्तव , आशिष सिंह , मुनमुन जैन , पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी-अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में प्रवीण सिंह , संजय सिंह , गोमती द्विवेदी , आशिष मजूमदार , बंटी रैना , हरित शर्मा , जमील शाह , राहुल सिंह , अंकुर जैन , विनोद गुप्ता , अखिलेश मिश्रा सहित मनेन्द्रगढ़ मंडल , हसदेव मंडल, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ,अल्प संख्यक मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
                          भाजपा नेताओं के वक्तव्य के बाद अवैध कारोबार के प्रतीक के रूप में बने पुतले को नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने पुलिस के सामने बिना धक्का मुक्की किए आराम से जलाया गया।
                         युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने मीडिया से कहा पुलिस प्रशासन चूँकि ऐसा मान रही होगी कि यहां ऐसा है और जिस तरह का यहां माहौल बन चुका है। इसलिए हो सकता है कि उन्होने हमारा साथ दिया हो और पुतला छीना न हो।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र द्वारा राज्य से चावल लेने कोटे को घटाने पर भाजपा जवाब दें: कांग्रेस

शेयर करेपैसे देने पर भी केंद्र राज्य को 3.5 लाख गठान बारदाना क्यों नहीं दे रहा? भाजपा के राज्य के नेता केंद्र से छत्तीसगढ़ की धान खरीदी बाधित करवा रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 सितंबर 2023। कांग्रेस ने मांग किया कि राज्य से लेने वाले सेंट्रल पुल के चावल के कोटे […]

You May Like

दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल