केंद्र के चार काले कानूनों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 26 नवंबर 2020। संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में आज केंद्र के चार काले कानूनों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। ज्ञातव्य है कि केंद्र की मोदी सरकार ने मज़दूरों के अधिकारों के खिलाफ जो प्रस्ताव पारित किया है उसका देश भर में सभी ट्रेड यूनियन पुरजोर विरोध कर रहे हैं। सरकार देश के मज़दूरों को अपने काले कानून के तहत अपने अमीर मित्रों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। इस काले कानून को लागू कर मोदी सरकार का मजदूर विरोधी काला चेहरा पूरे देश ने देख लिया। हम मजदूर निर्माण करना जानते हैं तो तानाशाही को विध्वंस करना भी अच्छे से जानते हैं। केंद्र के इस काले कानून के विरोध को कांग्रेस पार्टी ने न केवल प्रदेशव्यापी बल्कि पूरे देश में भी अपना समर्थन दिया है।

यूनियन के संरक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल ने मोदी सरकार के अड़ियल रवैय्ये पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने तानाशाही रवैय्ये से बाज़ आए और मज़दूरों को उनके पूरे अधिकार का स्वामी बनाए जिसे वो अपने काले कानून से लूटना चाहती है। प्रदेश का एक-एक मजदूर इस काले कानून का विरोध तब तक करेगा जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा।

इस अवसर पर संरक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल समेत सभी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब से हरियाणा तक किसानों का विरोध, दिल्ली में भारी जाम, नदी में फेंके बैरिकेड्स, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पंजाब/हरियाणा/नई दिल्ली 26 नवंबर 2020। किसान बिलों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान 26 से 28 नवंबर तक ‘दिल्ली मार्च’ निकाल रहे हैं। पंजाब से सटे हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। पंजाब के प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग नदी में फेंक दी […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट