कुम्हारी टोल प्लाजा अवैध, करोड़ों का हुआ टोल टैक्स घोटाला

admin
शेयर करे

कुम्हारी टोल प्लाजा में आम जनता से 10 साल में हो रही अवैध वसूली का पैसा किस खाते में जा रहा ?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 अगस्त 2025। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुम्हारी टोल प्लाजा को अवैध बताकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बंद करने की मांग पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुम्हारी टोल प्लाजा को अवैध बताया है फिर सरकार ने इसे अब तक बंद क्यों नहीं की है? किसके संरक्षण में 10 वर्षो से आम जनता से अवैध वसूली हो रही है? जबकि 10 वर्ष पहले टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूली की समय सीमा खत्म हो गया। फिर रोज हजारों ट्रक, हजारों निजी वाहनों से लाखों रुपया क्यों वसूला जा रहा है? 10 साल से हो रही अवैध टोल टैक्स का पैसा किसके खाता में जमा हो रहा है? ये बड़ा टोल टैक्स घोटाला है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये। अवैध टोल टैक्स वसूली को रोकने राज्य सरकार को कानूनी कार्यवाही करना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही काम है आम जनता की जेब से पैसा निकालना उसके लिए वह अनैतिक तरीकों को भी संरक्षण देते हैं, भाजपा सांसद ने टोल प्लाजा को अवैध बताकर भाजपा सरकार की अवैध वसूली की पोल खोल दी।  आम जनता टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आवाज उठा रही है। कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता कई बार इसको बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी शिकायत पत्र सौंप चुके हैं, उसके बाद भी टोल टैक्स वसूली होना दाल में कुछ काल नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। यह दर्शाता है यह एक बड़ा टोल टैक्स घोटाला है, इसकी जांच की जाए और तत्काल कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद किया जाए। राज्य सरकार कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना बंद करना जनता पर अत्याचार : दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 अगस्त 2025। साय सरकार द्वारा बिजली बिल आधा योजना को बंद किये जाना जनता के ऊपर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया है। साय सरकार ने मात्र 100 यूनिट तक […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन