किसानों को बड़ी राहत : बारिश, ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का 24 घंटे में दें मुआवज़ा, यूपी सीएम का निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 मार्च 2024। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिये हैं. रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वेक्षण कर संबंधित विभाग को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि 24 घंटे में किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि को भेजा जा सके. सीएम योगी ने अधिकारियों को क्षतिपूर्ति देने में लापरवाही न करने की हिदायत भी दी है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बयान में कहा गया कि दो मार्च तक 50 जिलों के सात हजार से अधिक किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए आवेदन किया है. बयान के मुताबिक, सर्वेक्षण पूरा होने के बाद फसलों के नुकसान का मुआवजा बीमा कंपनियों के साथ राजस्व विभाग से भी दिया जाएगा. वहीं, राहत विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों से अति आवश्यक कार्य पर ही घर से निकलने की अपील की है।

पोर्टल पर सर्वेक्षण रिपोर्ट करनी होगी पोस्ट

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति का मुआवजा किसानों को देने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही जल्द से जल्द विभाग के राहत पोर्टल पर सर्वेक्षण रिपोर्ट पोस्ट के निर्देश भी दिये हैं.

किसानों ने मुआवजे के लिए किया आवेदन

राहत विभाग के पोर्टल के अनुसार, 50 जिलों के 7020 किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए आवेदन किया है. इसके सापेक्ष 2681 आवेदनों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि 4339 आवेदनों पर सर्वेक्षण कराया जा रहा है. अनुमान है कि खराब मौसम को देखते हुए क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के आवेदनों में अभी और इजाफा हो सकता है। हमीरपुर के सबसे ज्यादा 1256 किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए आवेदन किया है. इसी तरह जालौन के 997, मिर्जापुर के 969, ललितपुर के 812, झांसी के 650 और बांदा के 580 किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए आवेदन किया है जबकि आधा दर्जन जिलों के 100 से अधिक किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। मुआवजा केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है जिनकी फसल बाढ़, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हो जाती है।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप 2024 से पहले वापसी करना चाहते केएल राहुल, आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2024। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने स्टार क्रिकेटर की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था कि वह लंदन में चिकित्सकों […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही