माइक लिया, गला मे फंदा डाला और पेड़ पर चढ़कर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री आवास से करीब 500 मीटर दूर एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। उसने गले में फंदा डाल रखा था और माइक लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग कर रहा था। पेड़ से उसने पर्चे फेंका, जिस पर लिखा था कि हिंदू-देवी देवताओं का जो अपमान करें हम उसे वोट क्यों दें। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार, एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने युवक के द्वारा फेंके गए पर्चे उठाए। मान मनौव्वल शुरू की। मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया।

करीब दो घंटे की मान मनौव्वल के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। एसीपी के मुताबिक कि पूछताछ में पता चला कि वह मुजफ्फरनगर के मौराकला हिलौली का रहने वाला कल्लू है। युवक के पास पीएम मोदी, सीएम योगी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की फोटो भी थी। पर पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक कल्लू ने बताया कि उसे गांव में मकान बनवाने के लिए पट्टे की जमीन चाहिए। वह मकान बनवाना चाहता है। पर जमीन नहीं मिल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कल्लू ने मुजफ्फरनगर में अपनी तहसील अथवा जिलाधिकारी के पास कोई इस संबंध में प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। न ही अबतक कभी सीएम से मिलने के लिए कोई अर्जी लगाई थी। घरवालों से बात की गई तो पता चला कि कल्लू को हाइपर टेंशन की बीमारी है। उसका इलाज भी चल रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस से सिपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अपने देश लौटते हुए इंडोनेशिया के कलाकार बोले- राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भरपूर एंजॉय किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 04 नवम्बर 2022। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए इंडोनेशिया के लोक कलाकार समूह ने हाथ जोड़कर किया छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाज़ी का शुक्रिया। महोत्सव में शामिल हुए इंडोनेशिया के 10 प्रतिभागी आज विवेकानंद विमानतल से अपने देश के लिए […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी