प्रियंका गांधी के संदेश को 1500 गांवों तक पहुंचाएगी अल्पसंख्यक कांग्रेस, यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तैयार हुई कार्ययोजना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई, जिसमें जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन भी उपस्थित रहे। तय हुआ कि आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के प्रथम चरण के तहत 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में संगठन का काम मजबूती के साथ कर रही है। पार्टी ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय अब पुनः कांग्रेस की तरफ वापस आ रहा है। सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए ये जरूरी है कि जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं, उनका नाम निर्वाचन नामावली में शामिल कराया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार और बुल्डोजर नीति के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के तहत 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएगी। इस अभियान के तहत जिला अल्पसंख्यक कमेटी रोज दो गांवों में बैठक कर वहां प्रियंका गांधी का संदेश देगी और ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करेगी। वहीं शहर कमेटियां वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षकों के बीच प्रियंका गांधी का संदेश देंगी।

Leave a Reply

Next Post

खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, बोलीं- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 मार्च 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तीर चलाती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा […]

You May Like

गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न....|....काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: सीएम योगी, रक्षामंत्री ने काटा केक....|....छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्रकारी सरकार की गोद में बैठ कर बच गए - दीपक बैज....|....बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी....|....गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश....|....फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज