सुशासन तिहार अभियान साय सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद और समाधान का सेतु : कौशिक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 मई 2025। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 05 मई से 30 मई तक आयोजित समाधान शिविर के प्रथम दिवस पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौना (विकासखंड पथरिया, जिला मुंगेली) एवं ग्राम बरतोरी (विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर) में आयोजित शिविरों में शामिल होकर समाधान शिवर का शुभारंभ किया साथ ही किसानो को ऋण पुस्तिका, हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछली पालकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स, किसानो को स्पेयर, रोजगार कार्ड, विकलांग बच्चों को व्हीलचेयर का वितरण किया। इस अवसर पर धरमलाल कौशिक ने शिविर के दौरान प्रत्येक विभाग के स्टॉल का निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार का प्रदेश में पुनः गठन हुआ है। इस अवधि में हमारी सरकार ने मोदी जी गारंटी के तहत किये गये हर वादे को पुरा किया है। परन्तु मोदी जी के गारंटी को पुरा करने के साथ ही हमारा कर्तव्य जनता के छोटी से छोटी समस्याओं को जानना और उस समस्याओं का निराकरण करना भी हमारा प्रथम कर्तव्य है। आज से सुशासन तिहार का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने आवेदनों को सहजता से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सके, इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक प्रमुख स्थानों पर समाधान पेटियां रखी गई, जिसमें लोग अपने आवेदन डाल सके। ऑनलाईन आवेदन लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया है। यह अभियान केवल आवेदन संग्रह या समस्या निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राज्य के शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु बन गया है। कार्यक्रम में मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार जी, पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल जी, एस.डी.एम. भरोसराम ठाकुर जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति, जनपद सदस्यगण, मंडल अध्यक्षगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

'हम मॉक ड्रिल के लिए तैयार': सीएम रेखा बोलीं- गृह मंत्रालय के निर्देश का होगा पालन, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ