मॉर्निग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को कंटेनर ने मारी टक्कर; एक मौत और दो गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर 27 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में 30 वर्षीय महिला लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हुई है। वहीं दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई है जिनका उपचार जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल,, बुधवार की सुबह करीबन 6.30 बजे लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस लाईन के पास सड़क में पैदल चल रहे थे। इस दौरान डाक पार्सल लिखा तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन पीछे से आकर तीनो महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठोकर मारी हादसे में तीनो एक दूसरे से दूर जा गिरी, वहीं लक्ष्मी भारद्वाज के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पैर ही मौत हुई। ज्योति यादव और सुनीता बरेट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हुई है। छोटा कंटेनर वाहन और चालक को पकड़ा लिया गया है। थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में भाजपा की बढ़ीं मुश्किलें, एकनाथ शिंदे ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 नवंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है। चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद गहरा गया है। बीजेपी आलाकमान ने साफ कर दिया है […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण