राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 07 सितम्बर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र  (Krushna Ram Mohapatra) को आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कृष्न राम महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल श्री डेका ने मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश श्री महापात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

  इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    समारोह में मुख्य न्यायाधीश श्री महापात्र की धर्मपत्नी श्रीमती अनिता महापात्र सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील द्वारा किया गया तथा उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह विभाग श्रीमती निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा, उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे।  उल्लेखनीय है कि श्री महापात्र छत्तीसगढ़ के 16 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

Leave a Reply

Next Post

‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान

शेयर करे‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 08 सितंबर 2026। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ अपने दमदार विषय और विशाल कैनवास के चलते लगातार चर्चा में है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प