चुनाव के बीच पीएम मोदी को इस क्रिकेटर की आई याद, बोले- इसने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त किया साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर प्रशंसा की है। मोदी ने कहा, ”अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने आगे कहा, ”खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया है। यहां योगी सरकार युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है ताकि युवाओं का भविष्य बन सके।” पीएम मोदी ने आगे कहा क‍ि 10 वर्ष में जो हुआ है, वो ट्रेलर है, अभी यूपी और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी, एसटी और ओबीसी को धोखा ही देती रही। समाजिक न्याय का सपना अब पूरा हो रहा है। पीएम ने कहा, बिजली पानी के बिना कई पीढ़ी गुजर गईं। यह गरीब का बेटा है मोदी, आपको मुश्किल से निकालने को दिन रात मेहनत कर रहा है। खुद को खपा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, ”भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े दृष्टिकोण और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है तथा इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Next Post

मेघालय में दिखा चुनाव के लिए उत्साह, सुबह 6:30 वजे से दिखी वोट डालने वालों की लंबी कतार, मुख्यमंत्री कॉनराड भी हुए हैरान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव का आज पहले चरण के मतदान शुरू हो चुके हैं। इसके चलते मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डालने के लिए तुरा में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े थे। हालाँकि, […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड