जशपुर में घर के दरवाजे पर खड़ी महिला को सूंड़ से लपेटकर ले गया हाथी, फिर कुचल कर मार डाला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 26 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार तड़के हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला सोकर उठने के बाद अपने घर के गेट के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पैर से कुचल कर मार डाला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बाबू साज बहार गांव निवासी 65 साल की प्यारी टोप्पो सोमवार सुबह करीब 5 बजे सोकर उठने के बाद घर के दरवाजे पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने घर का गेट खोला एक हाथी ने अचानक से उसे सूंड़ से पकड़ कर बाहर खींच लिया। इसके बाद खींचते हुए धान के खेत के पास ले गया और पैर से कुचल कर मार दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को भगाया, तब तक प्यारी टोप्पो दम तोड़ चुकी थी।

इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाथी अभी गांव के आसपास ही घूम रहा है। फिलहाल लोगों को अलर्ट किया गया है। वहीं वन विभाग की टीम भी निगरानी कर रही है। तपकरा वन रेंज के SDO नवीन निराला ने बताया कि महिला के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई थी, जबकि आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 5.75 लाख रुपये के बाकी मुआवजे दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि 14 हाथियों के एक झुंड ने ओडिशा से तपकारा रेंज में प्रवेश किया था। जशपुर जिला ओडिशा और झारखंड की हैसीमा से लगा हुआ है। ऐसे में यहां के घने जंगल हाथियों का मुख्य निवास स्थान हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का एक प्रमुख कारण बना हुआ है और अब खतरा मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में फैल गया है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर दशहरा की सबसे खास रस्म पूरा कर पीहू ने निभाई 600 साल पुरानी परंपरा

शेयर करेकांटों से बने झूले पर लेट कर दशहरा पर्व पर रथ यात्रा की दी अनुमति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 26 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की सबसे खास रस्म काछनगादी रविवार देर शाम अदा की गई। इस दौरान पनका जाति […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान