सांडों की नसबंदी: मध्यप्रदेश में बवाल के बाद आदेश वापस, प्रज्ञा बोलीं- देशी गोवंश को खत्म करने की साजिश थी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 14 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में सांडों की नसबंदी का आदेश अगले ही दिन निरस्त कर दिया गया। क्योंकि इस आदेश पर इतना बवाल हुआ कि राज्य पशुपालन विभाग को वापस लेना पड़ गया। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद ही इस आदेश के विरोध में उतर गईं। भाजपा सांसद ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सांडों की नसबंदी की जा रही थी और उसका आदेश मुझे देखने में आया। मैंने तुरंत उस पर कार्रवाई की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल को अवगत कराया और आज वो आदेश निरस्त हुआ।

उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि कहीं ने कहीं ये (सांडों की नसबंदी कराने का आदेश) कोई आंतरिक षड्यंत्र है और इसमें सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि देशी गोवंश को तो कभी कोई नष्ट नहीं कर सकता और करना भी नहीं चाहिए।’
ठाकुर ने कहा कि ऐसे कैसे हुआ, यह जांच का विषय तो है। मैं इसमें मुख्यमंत्री जी से जांच करने के लिए आग्रह करूंगी कि जांच करवाइए और ऐसा कब से, क्यों और किसलिए हो रहा है? ये जो देशी गोवंश है, इसके साथ इतना अत्याचार क्यों? ऐसे आदेश दोबारा कभी न हों।
इस बीच, राज्य के पशुपालन विभाग ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सांडों की नसबंदी अभियान रोकने के आदेश को साझा किया। पशुपालन विभाग के संचालक आर के मेहिया की ओर से जारी आदेश में विभाग के सभी उप संचालकों को कहा गया है कि चार अक्तूबर से शुरू हुए सांडों की नसबंदी का अभियान तत्काल रोक दिया गया है।

7

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: केकेआर की जीत का मजा हुआ किरकिरा, दिनेश कार्तिक को इस वजह से लगाई गई फटकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफ़ायर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोमांचक जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। जीत के बाद जहां कोलकाता […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला