बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत: मुख्यमंत्री भूपेश ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान, भाजपा देगी 5-5 लाख रुपए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर – सरगुजा 07 जुलाई 2023। बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीछे से आ रही बस हाईवा से टकरा गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत की खबर है। कुल घायल छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में 3 दर्जन से अधिक लोग सवार थे। तमाम यात्री पीएम मोदी की सभा में शामिल होने अम्बिकापुर से रायपुर जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस पेट्रोलिंग टीम, स्थानीय टीआई और तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी  सज्जन पिता सोहन (30 वर्ष), रुकदेव सिंह (55 वर्ष) और थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी बस ड्राइवर अकरम रजा (28 वर्ष) तीनों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर और अन्य 5 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सड़क हादसे में बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य लीलू गुप्ता के साथ ग्राम पंचायत तेलईकछार के उपसरपंच और भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सभी का यहां इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्हें अस्पताल भिजवाने की पहल की और चिकित्सकों से पूरा अपडेट लेते हुए बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम बघेल ने बिलासपुर सड़क हादसे पर मुआवजे का किया एलान
सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर बस हादसे में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को बेहतर इलाज सरकार की ओर से दिया जाएगा। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

मनेंद्रगढ़ से निकले भाजपा नेताओं की भी कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता रवि सिंह, किशन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राम केसरवानी, दिलीप सिंह और मिक्कू गुरुवार रात रायपुर के लिए निकले थे। उन्हें शुक्रवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होना था। रात डेढ़ बजे केंदा घाटी में करीआम के पास इनकी कार का टायर फट गया। कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी 6 कार्यकर्ता घायल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

धोनी नहीं सहवाग थे चेन्नई सुपर किंग्स की पहली पसंद, रातभर में लिया गया था माही को कप्तान बनाने का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 जुलाई 2023। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए। इस साल अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद अब वह अगले साल फिर से खेलने की तैयारी में जुट […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला