शिवपाल यादव की रडार पर भाजपा, कहा- केंद्र सरकार अल्पमत में हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, कानून व्यवस्था जीरो है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 18 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने की जद्द में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर सपा और बसपा तीखी बयानबाजी कर रही हैं। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर शिवपाल यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर कहा कि कल की वोटिंग के हिसाब से केंद्र सरकार अल्पमत में आ गई। केंद्र सरकार को 272 मत चाहिए थे, 269 मत पड़े। 

कांग्रेस के प्रदर्शन पर शिवपाल यादव ने कहा, “हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं।” इसके अलावा केशव मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति यही है कि फूट डालो और राज करो। प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कानून व्यवस्था जीरो है। लेकिन ये लोग बेवजह की बातें करते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “संभल घटना की तरह ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दो धाराओं मे बंट चुकी है। कांग्रेस का प्रदर्शन खोखला है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का हाल 2027 में 2017 वाला होगा। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस विहीन और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी होगी। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में आपस में द्वंद मचा हुआ है।”

मायावती की योगी सरकार को नसीहत 
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बीएसपी चीफ मायावती ने लिखा, “यू.पी. में भी ग़रीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त लोगों के हितों में यहाँ चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू करना चाहिये जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके।” उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा किये जाने पर फिर सरकार का यहाँ प्रयागराज के महाकुम्भ का इनके लिए बहुत बड़ा उपहार होगा। इससे फिर इनको कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। इनकी ओर से पार्टी की यह खास अपील।” 

Leave a Reply

Next Post

"बिहार में भाजपा नेतृत्वविहीन", प्रशांत किशोर ने कहा- गांवों में 10 फीसदी लोग भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नहीं पहचानते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 18 दिसंबर 2024। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि बिहार भाजपा अध्यक्ष को किसी गांव में खड़ा कर दिया जाए तो 10 फीसदी लोग भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। किशोर ने कहा कि ये […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी