कर्नाटक चुनाव: मुख्यमंत्री बोम्मई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई हस्तियों ने किया मतदान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, आईटी क्षेत्र के दिग्गज एन. आर. नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति तथा मैसुरु के शाही परिवार की सदस्य राजमाता प्रमोदा देवी ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद वोट डाला। तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के संत सिद्धलिंग स्वामीजी, अभिनेता रमेश अरविंद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर और राज्य सरकार के मंत्रियों आर. अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र, सी.एन. अश्वथ नारायण और के. सुधाकर ने भी मतदान के शुरुआती घंटों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो सुबह सात बजे शुरू हुआ। 

मुख्यमंत्री बोम्मई ने हावेरी जिले के शिग्गांव में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु के जयनगर में वोट डाला। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा, जिला निर्वाचन अधिकारी और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के प्रमुख तुषार गिरि नाथ ने भी मतदान किया। सुधा मूर्ति ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। 

उन्होंने कहा, मैं आपसे यह नहीं कहूंगी कि आप किसे वोट देंगे या क्यों वोट देंगे, क्योंकि हर किसी की अपनी राय और फैसला होता है, लेकिन सभी को वोट देना चाहिए। हम हर चुनाव में मतदान करते हैं। भाजपा के दिग्गज नेता येदियुरप्पा ने अपने बेटों – पार्टी उम्मीदवार बी. वाई. विजयेंद्र और शिवमोगा से सांसद बी.वाई. राघवेंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह एक मंदिर में दर्शन किये और बाद में शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में मतदान किया। येदियुरप्पा ने मतदान के बाद कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसवराज बोम्मई सरकार के विकास कार्यों और राज्य भर में मेरी यात्रा के आधार पर मैं कह रहा हूं कि हम 125-130 सीटें जीतेंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे। शिकारीपुरा में विजयेंद्र 40,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 मई 2023। बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद चल रहा है। आलिया ने पब्लिकली नवाज पर कई आरोप […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान