ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित आठ की मौत; आठ घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जींद (हरियाणा) 03 सितंबर 2024। जींद के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार नरवाना के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे। बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया। टक्कर के बाद वाहन में सवार श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता की कोशिश की, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर नरवाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, और 50 वर्षीय मुक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हादसे को लेकर जताया दुख

सीएम ने कहा कि हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात हुए हादसे में कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

बुलडोजर एक्शन' पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मायावती का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 03 सितंबर 2024। ‘बुलडोजर न्याय’ एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप