फिल्म एक्ट्रेश करिश्मा कपूर के करकमलों से डॉ डी के सोनी अधिवक्ता को मिला आई कोन ऑफ इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 23 अक्टूबर 2024। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. डी.के. सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डॉ. डी.के. सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ. डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

टाइम्स एप्लाइड प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा फिल्मी छेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई फिल्मी तथा टीवी एक्टरों के समक्ष होटल जिंजर मुंबई में दिनाक 19/10/24 दिन शनिवार को फिल्म एक्ट्रेश और सुप्रसिद्ध हिरोइन करिश्मा कपूर के कर कमलों से आई कोन ऑफ इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड दिया गया।

मुंबई के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ फिल्मी और टी वी के अनेक एक्टर जिसमे अहसान कुरैशी, अभिषेक कपूर ,के अलावा कई टीवी एक्टर उपस्थित थे को भी सम्मानित किया गया। उक्त अवार्ड कार्यकर्म का संचालन पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा ने की तथा कार्यकर्म में टाइम्स एप्लाइड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नितिन गोहिल भी उपस्थित थे। अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

बंगलूरू हादसे में मृतकों का आंकड़ा पांच हुआ, डिप्टी सीएम बोले- अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बंगलूरू 23 अक्टूबर 2024। बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हुए हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनके बचाव के लिए बचाव टीमें लगी हुई हैं। हादसे में पांच […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर