स्कूल में शिक्षक नहीं, स्वीपर करा रहे है पढ़ाई, ले रहे है परीक्षा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 अप्रैल 2026। सरसींवा वन क्षेत्र के शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला रनकोट में स्वीपर पर स्कूल की पूरी जिम्मेदरीं को भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि प्रदेश में कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है फिर सरसींवा के रनकोट स्कूल में स्वीपर कैसे पढ़ाई करा रहे है? परीक्षा से लेकर स्कूल की सारी जिम्मेदारी स्वीपर कैसे निर्वहन कर रहा है? स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं हुई? ये नवनिहाल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है? शिक्षक नहीं होने की जानकारी डीओ, बीओ को है ऐसे में साल भर तक शिक्षक की नियुक्ति क्यों नहीं हुई? गर्मिन बार अधिकारियों को जानकारी दे रहे थे शिक्षक की मांग कर रहे थे फिर जिम्मेदारों ने मांग को अनसुना क्यों किया? क्या मंत्री को भी गलत जानकारी दी गई? इसकी जाँच होनी चाहिये जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब हो गई है, स्कूलों में 60 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है, कई स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है, बीते ढाई साल में शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई। इस दौरान कई शिक्षक रिटायर्ड हो गए। अब स्थिति ये है स्कूल में स्वीपर पढ़ाई करा रहे है, परीक्षा ले रहे है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी? सरकार में बैठे लोग आखिर शिक्षकों की कमी पूरा क्यों नहीं कर रहे है? भाजपा सरकार में स्कूल बंद करना ही इनकी शिक्षा नीति है, ढाई साल में 10500 के करीब स्कूल बंद हो गये है। नई स्कूल खोलना तो दूर की बात है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मंत्री को राजनीतिक बयानबाजी से परे हटकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने में ध्यान देना चाहिए। 60 हजार शिक्षकों की भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिये।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में कानून नहीं, जंगलराज चल रहा - दीपक बैज

शेयर करेगंभीर घटनाओं में भाजपा नेता संलिप्त, भैरमगढ़ में भाजपा नेता गैंगरेप का आरोपी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 अप्रैल 2026। पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराध का डर, भय खत्म हो गया है। भैरमगढ़ की घटना जिसमें एक नबालिक […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत