आईइडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद: सर्चिंग पर निकली थी सीएएफ और डीआरजी की टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 26 फरवरी 2023। नारायणपुर में आज सुबह करीब 7 बजे डीआरजी और सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर आईइडी ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया।  तत्काल क्षेत्रको सुरक्षित करके जवान कोप्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है। लगातार नक्सलियों द्वारा जवानों को टारगेट किया जा रहा है। शनिवार को नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हुए थे। रविवार की सुबह गश्त पर निकले जवान आईइडी की चपेट में आ गए, जहां प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। अभी क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी है। बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन जवानों की मौत हुई थी। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए जाने की बात सामने आई है। 

Leave a Reply

Next Post

सांसद केपी यादव का मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, बोले- हम किसी से कम नहीं, हमें कम न आंके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुना 26 फरवरी 2023। अब खुलकर सामने आ रही है। गुना में आयोजित यादव समाज के सम्मान समारोह में डॉ. केपी यादव सिंधिया का नाम लिए बिना उनके खिलाफ खुलकर बोले। सिंधिया के एक चर्चित भाषण में शामिल शायरी का जिक्र करते हुए डॉ. केपी यादव […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव