समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारे के शिविर नियमित संचालित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 28 मई 2022। अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारे के शिविर नियमित संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में बन रहे अस्थायी जाति प्रमाण पत्र की संख्या की जानकारी ली। राजस्व विभाग के अधिकारियों को अस्थायी जाति प्रमाण पत्रों को समयसीमा में स्थायी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि आदिवासी इलाकों में मात्रात्मक त्रुटि से लाभ से वंचित हो रहे लोगों के लिए अंग्रेजी नाम को मानक मान कर जाति प्रमाण पत्र प्रदान करें।

मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को राशन कार्ड बनने के बाद भी छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने और नए कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। सभी नाले उपचारित होने चाहिए, उन्होंने कहा कि आवर्ती चराई योजना में ध्यान देने की जरूरत है। लॉकडाउन का एक समय था, उस वक्त पलायन करके वापस लौटे लोगोंको चिह्नकित करके काम दें। अब नक्सल समस्या में कमी आयी है, लोगों को रोजगार देने से नक्सलवाद खत्म होगा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल में जाकर बच्चों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्य को आनंद मानकर कीजिए, काम का बोझ बिल्कुल न लें बस सोच बदलने की जरूरत है

Leave a Reply

Next Post

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 28 मई 2022। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी। अब ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने पर जोर दिया जा रहा है। कोंडागांव में भी गारमेंट […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान