कांकेर में 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, 16 दिन पहले पति ने डाले थे हथियार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जननी ने अंतागढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर आठ लाख रुपए का इनाम था। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने पर बुज्जी को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने बताया कि बुज्जी का पति भी नक्सली था। उसने 27 सितंबर को सरेंडर किया था। दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सल उन्मूलन के लिए अलग-अलग जिलों में अलग नामों से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए पुलिस प्रोत्साहित कर रही है। इसी से प्रभावित होकर बीजापुर में भी दो दिन पहले एक महिला नक्सली चैती पोडियाम ने सरेंडर किया था। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था। 

Leave a Reply

Next Post

गाय ने उठाकर रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को पटका, नाली में गिरकर मौत; पैदल घर जा रहा था बुजुर्ग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय के पटकने से एक बुजुर्ग की मौत की मौत हो गई। एसईसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी गाय ने उसे सींग से फुटबॉल की तरह उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे 90 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग