चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भुवनेश्वर 02 दिसम्बर 2021। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान जवाद दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा के जिलों में भी तीन दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान की वजह से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है, सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और कच्ची सड़कों को नुकसान भी पहुंच सकता है। लोगों को बेवजह घर से निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

ओडिशा के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अवसाद बनने के बाद ही हम तट को पार करने वाले चक्रवात के स्थान और उसकी तीव्रता का अनुमान लगाने की स्थिति में होंगे।  मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में बारिश की तीव्रता शनिवार से बढ़ेगी क्योंकि तटीय जिलों और आंतरिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार तक आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया चक्रवाती तूफान का कम दबाव अब अंडमान सागर में बना हुआ है। इसके बाद यह तीन दिसंबर को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

1962 में पहली बार निलंबित हुए थे सांसद, क्या सभी सरकारें अलोकतांत्रिक? विपक्ष के रवैये पर भड़के वेंकैया नायडू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2021। सांसदों के निलंबन को अलोकतांत्रिक बताने और माफी से इनकार के विपक्ष के रवैये पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने दुख जताया है। विपक्ष के रवैये पर सवाल हुए राज्यसभा के चेयरमैन ने नेहरू काल से अब तक हुए सांसदों […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव