छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 15 सितंबर 2026। बिलासपुर स्थित सिम्स में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी फॉरेंसिक विभाग के डॉ. एसएन गोले करीब दो महीने से फरार हैं। पुलिस आरोपी डॉक्टर की लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। उनके गायब होने से संस्थान में उनके द्वारा की गई करीब 40 मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह अटक गई हैं। इन रिपोर्टों के न मिलने से सड़क हादसे, संदिग्ध मौत और अन्य गंभीर अपराधों की पुलिस जांच, बीमा दावों तथा मृतकों के आश्रितों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे पर गहरा असर पड़ रहा है।

डॉ. गोले के फरार होने से हत्या, दुष्कर्म और संदिग्ध मौत जैसे 12 से अधिक गंभीर मामलों की जांच पूरी तरह रुक गई है। इन आपराधिक प्रकरणों में पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट अदालत में चालान पेश करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य होती हैं। रिपोर्ट न होने के कारण पुलिस को आगे की अदालती प्रक्रिया में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिम्स प्रबंधन के अनुसार जिन शवों का पोस्टमार्टम आरोपी डॉक्टर ने किया था, उनके चिकित्सीय निष्कर्ष और विवरण उन्हीं के पास दर्ज थे। ऐसी स्थिति में किसी अन्य डॉक्टर से रिपोर्ट जारी करवाने पर विधिक जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। यही कारण है कि फॉरेंसिक विभाग के दूसरे चिकित्सक लंबित रिपोर्ट जारी करने पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं।

पीड़ित परिवारों की बढ़ी परेशानी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने से 40 से ज्यादा जीवन बीमा और अन्य वित्तीय दावे भी अधर में लटके हैं। जांजगीर, मुंगेली, कोटा और लोरमी जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग रिपोर्ट हासिल करने के लिए लगातार सिम्स पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें अगली तारीख देकर वापस लौटा दिया जा रहा है। फर्जीवाड़े का यह मामला बिलासपुर जिले में सर्पदंश से मौत बताकर अवैध रूप से सरकारी मुआवजा और बीमा राशि हड़पने की जांच के दौरान सामने आया था। पुलिस जांच में फर्जी दस्तावेज और झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टर एसएन गोले, डॉ. प्रियंका सोनी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विशेष टीमों का गठन
पुलिस इस फर्जीवाड़े में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि हाईकोर्ट से एक महिला डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। मुख्य आरोपी डॉ. गोले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस की साइबर सेल टीम भी आरोपी की लोकेशन का पता लगा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस आरोपी डॉक्टर को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उधर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य संचालनालय और उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में मार्गदर्शन मांगा गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण

शेयर करेबारनवापारा से गोमर्डा भेजे जाएंगे 25 काले हिरण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2026।  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभयारण्य में बारनवापारा अभयारण्य से जल्द ही 25 काले हिरणों को स्थानांतरित कर खुले जंगल में आजाद किया जाएगा। वन विभाग ने इस विस्थापन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं […]

You May Like

आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात....|....कर्नाटक में दो हादसों में सात की मौत....|....एआई की रफ्तार रोकने पर चीन का दो टूक जवाब