सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम ने रिकॉर्ड बना दिया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह 2001 के बाद सितंबर महीने में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। रविवार शाम को भी हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में बारिश के तीन से चार दौर चले। पूरे दिन 30 से 50 किलोमीटर तक हवाएं चलती रहीं। इस दौरान सफदरजंग में 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके असर से रविवार को भोर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2001 के बाद सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 सितंबर 2008 को 20.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, तीसरा सबसे कम तापमान 19 सितंबर 2024 को 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस लिहाज से इस साल 27 सितंबर का 21.0 डिग्री दूसरा सबसे ठंडा सितंबर का दिन बन गया है। 

अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा
रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में ही 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

अक्तूबर की गुलाबी ठंड का स्वागत  
विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं और हाल की बारिश के बाद आसमान साफ होने से रात के तापमान में गिरावट आई है। मानसून की विदाई से पहले यह ठंडक अक्तूबर की गुलाबी ठंड का संकेत माना जा रहा है। 

पूरे दिन मौसम रहा खुशनुमा
रविवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं, शाम को हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया।   

दो दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। अगले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली

शेयर करेदोनों का बनेगा अलग-अलग कैडर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 28 सितंबर 2026। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अलग-अलग कैडर बनेगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद […]

You May Like

एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड....|....थप्पड़कांड पर सियासत: केजरीवाल समेत 'आप' नेताओं ने भाजपा को घेरा....|....विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’....|....उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ डेंगू-मलेरिया का खतरा....|....'हुंकार' की टीम करेगी शिरकत; घरवालों को अनोखा टास्क देंगे सलमान....|....बिना बसाहट मकान खाली कराने का आरोप