बुझ गया घर का इकलौता ‘दीपक’: तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, दो साल पहले हुई शादी; मासूम हुआ अनाथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 10 नवंबर 2025। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमपाली की है, जहां 24 वर्षीय मनोज प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ की नगर सेना की टीम ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बरामद किया। वहीं इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक 24 वर्षीय मनोज प्रजापति रोज की तरह रविवार की सुबह 10 बजे नहाने के लिए गांव से लगे डबरी तालाब में गया हुआ था। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अपने घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन तालाब के पास उसे देखने के लिए तालाब के पचरी पर उसका कपड़ा रखा हुआ था। लेकिन मनोज वहां मौजूद नहीं था। जहां उन्हें डूबने की आशंका हुई और इसकी सूचना गांव के सरपंच और अन्य लोगों को पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने शव की तलाश के लिए डीडीआरएफ नगर सेना की टीम को बुलाया। जहां रविवार को रेस्क्यू शुरू करने के बाद देर रात तक चला। लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया। सोमवार की सुबह जब वह फिर से गांव पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया, तब शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था।

बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही गुपचुप का ठेला लगाता था और अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। मनोज की शादी को महज 2 साल हुए हैं और 9 माह का एक बच्चा भी है।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस परिजनों का बयान दर्ज की है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'अब भाजपा वाले सोना इकट्टा कर रहे, पहले नोटबंदी से पैसा जुटाया'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 10 नवंबर 2025। प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासन दिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान