शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 30 जुलाई 2026। शिक्षकों की हाजिरी के लिए ऑनलाइन एप वी.एस.के. एप में हाजिरी को अनिवार्य किये जाने को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार की तानाशाही बताया है। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क की समस्या है ऐसे में एप में हाजिरी अनिवार्य करने से बड़ी परेशानी आयेगी। सरकार ने जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके एप में हाजिरी अनिवार्य किया है। जिस एप में हाजिरी लगाने की अनिवार्य किया है वह वी.एस.के.. एप खुद ही तकनीकी खामियों से जूझ रहा है, जब आपका सिस्टम ही खराब है फिर उस खराब सिस्टम के आधार पर हाजिरी की अनिवार्यता कैसे कर सकते है? ऊपर से इस एप में जिसकी हाजिरी नहीं लगेगी उनका वेतन काटा जायेगा, यह तो शिक्षकों के साथ अन्याय है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वी.एस.के. एप तकनीकी रूप से अभी पूरी तरह सक्षम नहीं है। ऐसे में केवल एप में दर्ज उपस्थिति को अंतिम आधार बनाना हजारों शिक्षकों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। समय पर चेक इन, चेक आउट नहीं होना, लोकेशन की समस्या, सर्वर डाउन रहना और इंटरनेट की दिक्कतों के कारण नियमित रूप से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार सभी प्रयोग शिक्षकों पर ही क्यों करती है? अन्य विभागों में भी थंब इंप्रेशन अन्य एप हाजिरी की अनिवार्यता क्यों नहीं की गयी है? क्या सरकार सभी सरकारी विभागों में यह करने जा रही है या शिक्षा विभाग में ही इसे लागू किया जायेगा?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने सारे जरूरी कार्य, सर्वे, आदि शिक्षकों से करवाती है। यहां तक कि कुत्तों, आवारा पशुओं की निगरानी तक की जिम्मेदारी शिक्षकों पर डाली जाती है लेकिन शिक्षकों की कर्मठता और उनकी ईमानदारी पर भी सरकार को शंका रहती है।

Leave a Reply

Next Post

मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित

शेयर करेइंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत 12 हजार तक मत्स्य स्पॉन का संचयन, ग्रामीणों की आय बढ़ाने की पहल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे के निर्देशन में जिले में ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़