हाथ काट के हाथ में दे दूंगी…! महिला बाइकर ने बांद्रा सी लिंक पर पुलिसकर्मी से की बदतमीजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 सितम्बर 2023। मुंबई पुलिस ने 26 वर्षीय एक महिला के खिलाफ पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने, धमकी देने और हाथापाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल आरोपी महिला मुंबई के मशहूर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी मोटरसाइकिल से सफर कर रही थी, जब पुलिसकर्मी ने महिला को रोका तो वह पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करने लगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

घटना का वीडियो आया सामने
वीडियो में दिख रहा है कि महिला बाइकर को पुलिस कॉन्सटेबल ने स्पीड में बाइक चलाने के आरोप में रोका तो महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई। पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक साइड में करने से भी इनकार कर दिया। जब पुलिसकर्मी ने बाइक को सड़क के साइड में करने की कोशिश की तो महिला ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि ‘हाथ काट के हाथ में दे दूंगी…हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।’

पुलिस ने बताया कि उन्हें बांद्रा वर्ली सी लिंक के सुरक्षाकर्मियों ने सूचना दी थी कि एक महिला, जिसकी पहचान नूपुर मुकेश पटेल के रूप में हुई है, वह बुलेट बाइक पर सवार होकर सी लिंक से होते हुए साउथ मुंबई की तरफ जा रही थी। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। महिला ने पुलिसकर्मी से कहा कि वह टैक्स भरती है और इसलिए कोई भी उसे सड़क पर बाइक चलाने से नहीं रोक सकता। कई बार बोलने के बाद भी महिला बाइक से नहीं उतरी और ना ही उसने बाइक को साइड किया और पुलिसकर्मियों से बहस करती रही। 

पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिसकर्मी को धक्का भी दिया। महिला के खिलाफ ड्राइविंग में लापरवाही करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और उसके काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला मध्य प्रदेश के जबलपुर की निवासी है और उसकी बाइक भी जबलपुर की एक रियल एस्टेट फर्म के साथ रजिस्टर्ड है। महिला को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

एक-दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सामने आई शादी के बाद की पहली तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव शुक्रवार को अपने-अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज