एक-दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सामने आई शादी के बाद की पहली तस्वीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव शुक्रवार को अपने-अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। संगीत सहित विवाह पूर्व समारोह शनिवार को हुए और मुख्य समारोह रविवार को द लीला पैलेस उदयपुर में आयोजित किया गया। इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन शादी समारोह के कुछ घंटे बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। 

रिसेप्शन पार्टी में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी चूड़ियों और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी पहने नजर आईं। वहीं, राघव काले रंग के टक्सीडो सूट में दिखे। राघव आकर्षक अंदाज में सजाई गई नावों से बारात लेकर होटल पहुंचे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य समारोह की थीम ‘पर्ल व्हाइट’ थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा तथा पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा समेत अन्य हस्तियां शादी समारोह में मौजूद थीं। 

शादी में नहीं पहुंचे प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किन्ही कारणों की वजह से अपनी चचेरी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी अपनी साली की शादी में नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में परिणीति को शादी की बधाई दी और आने वाली जिंदगी के लिए शुभकानाएं भी दीं।

Leave a Reply

Next Post

'भविष्य में फिर तबाही मचा सकता है कोरोना वायरस', चीनी वैज्ञानिक की रिचर्स में हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजिंग 25 सितम्बर 2023। चीन की सबसे फेमस वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने चेतावनी दी है कि भविष्य में कोरोना वायरस की एक और लहर आ सकती है। शी झेंगली को ‘बैटवूमन’ के नाम से भी जाना जाता है। शी ने हाल में ही सहयोगियों के साथ लिखे […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प