हेमंत सरकार ने पेश किया 1.58 लाख करोड़ का बजट, पिछली बार से 13 हजार करोड़ रहा ज्यादा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 25 फरवरी 2025। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 2026-27 वित्त वर्ष के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2025-26 में 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए क्या कहा?
विधानसभा में बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मैं सदन के पटल पर 2026-27 वित्त वर्ष के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करता हूं। यह बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

पिछली बार की तुलना में बड़ा रहा इस बार का बजट
बता दें कि हेमंत सरकार ने 2024 के आखिरी में सत्ता में वापसी के बाद 205-26 में 1.45 लाख करोड़ का बजट पेश किया था, जिसे ‘अबुआ बजट’ नाम दिया गया था। उस बजट को भी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रस्तुत किया था, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया था।

राज्य को नहीं मिल रहा केंद्र का सहयोग
राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बजट प्रस्तुति के दौरान बताया कि केंद्रीय योजनाओं के कारण राज्य पर वित्तीय बोझ बढ़ा है और केंद्र सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। राज्य को अब तक केवल 5 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जबकि केंद्र से 11 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही, जीएसटी व्यवस्था के कारण राज्य को लगभग 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरकार ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए ऋण मुक्त करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करने का फैसला किया है। महिला किसानों के किसान खुशहाली योजना शुरू की गई है। वहीं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच आवासीय  बालिका विद्यालय खोलने की योजना है। शहीद के आश्रितों के लिए आदर्श विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

स्वास्थ्य के लिए  सात हजार नौ से नब्बे करोड़ का प्रावधान
वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर रोग के इलाज के लिए 200 करोड़ रुपए को राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य विभाग की सुदृढ़ीकरण के लिए सात हजार नौ से नब्बे करोड़ तीस लाख प्रस्तावित किए गए हैं। बजट में इसबार बाल बजट प्रस्तावित किया गया है। इसमें दस हजार सात सौ तिरानवे करोड़ रुपए उपबंधित किया गया है। यह राशि कुल बजट का 10.7 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में 'आईईईएमए' का दमदार आगाज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 26 फरवरी 2026। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (आईईईएमए) ने आज मुंबई में बिल्डइलेक के चौथे संस्करण और कॉम्पइलेक के पहले संस्करण का भव्य उद्घाटन किया। 25–27 फरवरी तक चलने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन बिल्डिंग इलेक्ट्रिकल और कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप