टिकट वितरण में मोदी-शाह की मनमानी के खिलाफ भाजपाई प्रदर्शन कर रहे है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रत्याशी की वायरल सूची से भाजपा नेताओ के कपड़ें फट रहे है तो अधिकृत सूची आयेगी तो क्या हाल होगा?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 06 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता टिकट वितरण प्रक्रिया में मोदी-शाह की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।ओम माथुर अरुण साव को कोस रहे है।भाजपा की घोषित 21 प्रत्याशियों के खिलाफ गुस्सा खत्म हुआ ही नही था कि अब प्रत्याशियों की वायरल सूची के बाद भाजपा नेताओं के कपड़े फाड़े जा रहे, कालिख पोती जा रही है, पुतला जलाया जा रहा है। जब अधिकृत सूची आएगी तो भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता तांडव करेंगे, दावेदार एक-दूसरे का सिर नोचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जो खुद को विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित दल और कैडर बेस पार्टी बताती थकते नही थी उसका पोल प्रदेश में खुल गया जब वायरल प्रत्याशियों की सूची के बाद टिकट के दावेदार अपने समर्थकों के साथ जूतों का माला लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुँच रहे है।
 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भाजपा में टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं दावेदारों की सुन ही नहीं रहा है। उसने पसंद, न पसंद पूछ नहीं रहा है, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व मनमानी कर रहा है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के सिर पर प्रदेश से बाहर से आए नेताओं को बैठा रहे और उनके माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को संचालित कर रहा है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूछ परख को खत्म कर रहे हैं, इससे दुखी कार्यकर्ता जब विरोध करते है तो उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। 15 साल के रमन सरकार के मठाधीश नेताओं को जिन पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है ऐसे लोगों को टिकट देने से भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है। अमित शाह रात को आते हैं, दरवाजा बंद कर चुनिंदा लोगों से चर्चा करते है, स्थानीय नेताओं को प्रदेश कार्यालय में घुसने नहीं देते हैं। कार्यकर्ताओं से चर्चा नहीं करते और मनमानी करते हैं जिसका आक्रोश पूरे प्रदेश में दिख रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत; 51 घायल अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 अक्टूबर 2023। महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है, वहीं 51 लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय