सरकार धान बीज की उपलब्धता के लिये गंभीर नहीं है – दीपक बैज

शेयर करे

पूरे राज्य में अमानक और नकली खाद बीज की आवक शुरू हो गयी है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिशत सोसायटीयों में खाद और बीज आवश्यक मात्रा में अब तक नही पहुंचा पाई है। किसान खाद बीज के लिये सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर है। सरकार की तरफ से खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये अभी तक कोई ठोस प्रयास शुरू नहीं किया गया है। किसानों के लिये उर्वरक की उपयोगिता उसके समय पर मिलने पर ही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीच के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं, वहां से सिंगल लॉक की सोसाइटियों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है। छत्तीसगढ़ के लगभग 80 प्रतिशत सोसाइटीयों में खाद और बीज के पर्याप्त स्टॉक नहीं है। अनेकों स्थानों पर पूर्व के परिवहन ठेकेदारों से किए गए निविदा को खत्म कर दिया गया है, लेकिन भारी भरकम कमिशन मांगे जाने के चलते नए परिवहनकर्ता रूचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी खरीफ सीजन की शुरूआत ठीक से हुआ नहीं है। पूरे राज्य में अमानक खाद बीज का भंडारण शुरू हो गया है। विगत दिनों बस्तर के पखांजूर में नकली खाद से भरा ट्रक पकड़ा गया, सूचना के मुताबिक नकली खाद राजस्थान से मंगाया गया था, किसानों का आरोप है कि भाजपा शासित प्रदेशों से नकली खाद छत्तीसगढ में खपाए जा रहे हैं। हाल ही में बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के सरकारी सोसायटी में अमानक नैनो यूरिया का मामला सामने आया था। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ नकली खाद, अमानक बीज, नकली दवा, घटिया कीटनाशक और एक्सपायरी नैनो यूरिया खपाने का अड्डा बन गया है। कमीशनखोरी के लालच में भाजपाई किसान विरोधी षड़यंत्र रच रहे हैं। विगत दिनों ग्राम मुरता सेवा सहकारी समिति, तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा में किसानों को इफको कंपनी के द्वारा निर्मित एक्सपायरी नैनो लिक्विड खाद बेचने का मामला सामने आया था और अब बस्तर में राजस्थान से आयातित नकली खाद प्रकरण साय सरकार के किसान विरोधी षडयंत्र का उदाहरण है। आखिर वैधता खत्म हो चुके खाद का भंडारण प्राथमिक सहकारी समितियों के गोदामों में क्यों किया गया? किसके दबाव में एक्सपायरी नैनो यूरिया लिक्विड खाद किसानों को बेचा जा रहा है? ट्रकों ट्रक नकली खाद भाजपा शासित राज्यों से किसके संरक्षण में छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है?

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में मौसम का कहर; भूस्खलन में दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, सात भारतीयों समेत 65 लोग लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काठमांडू 12 जुलाई 2024। नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण