रक्षा सौदे के बदले घूस लेने वाले और तड़ीपार भाजपा अध्यक्षों के बारे में बताएं कौशिक : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आज़ादी के आंदोलन में कांग्रेस और भाजपा की भूमिका पर खुली बहस कर लें कौशिक और रमनसिंह

आरएसएस और हिंदूमहासभा की भूमिका पर भी कुछ कहते तो अच्छा होता

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 25 दिसंबर 2020। भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना क्यों की और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की क्या भूमिका रही यह इतिहास में दर्ज है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को गर्व है कि उनके अध्यक्षों में से कोई रक्षा सौदों के बदले घूस लेते नहीं पकड़ा गया और न ही कोई तड़ीपार हुआ।

उन्होंने कहा है कि इस बात को पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी, जमकर लड़ी। महात्मा गांधी, लोकमान्य  तिलक, महामाना मालवीय, पंडित नेहरू, सरदार पटेल ना जाने कितने नेता कांग्रेस के जिन्होंने जेलों में अपने  जीवन का अधिकांश हिस्सा बिताया। भाजपा के पूर्ववर्ती आर एस एस के लोग उस समय क्या कर रहे थे? सावरकर क्यों अंग्रेजों से माफी मांग कर बाहर निकले और क्यों आजाद हिंद फौज खिलाफ भर्ती होने के लिए वे देशवासियों का आह्वान करते रहे, अंग्रेजी सेना में इस बात का जवाब धरमलाल कौशिक को देना चाहिये।  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, गुरु गोलवलकर जैसे आरएसएस  के नेताओं की क्या भूमिका आजादी की लड़ाई में थी इस बात का जवाब धरमलाल कौशिक को देना चाहिए? आरएसएस को यह भी बताना चाहिए कि इनके नेता लगातार आजादी की लड़ाई के पीठ में छुरा भोंकने काम क्यों करते रहे? चाहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो या क्रांतिकारी उनकी मुखबिरी करने का काम आर एस एस के लोगों ने क्यों किया? इस बात का जवाब उनको देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कौशिक जी चाहें तो आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस और भाजपा की भूमिका पर खुली चर्चा कर लें। जो इतिहास में दर्ज है उसे सामने रखकर तथ्यपरक बहस से साफ़ हो जाएगा कि कौन हिटलर और मुसोलिनी के साथ था और कौन अंग्रेज़ों से लोहा ले रहा था।

धरमलाल कौशिक से त्रिवेदी के सवाल

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि धरमलाल कौशिक को बताना चाहिए कि अगर उनकी पार्टी भाजपा और भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस के संस्थापक खाटी भारतीय रहे तो आजादी की लड़ाई के पीठ में छुरा भोंकने का काम आजाद हिंद फौज के खिलाफ अंग्रेजी सेना में भर्ती करने का काम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों की मुखबिरी के काम में आरएसएस के लोग क्यों शामिल रहे? 

धरमलाल कौशिक को यह भी बताना चाहिए कि मुसोलिनी से मिलने और मुसोलिनी की विचारधारा को समझने के लिए उनके नेता इटली क्यों गए थे? 

धरमलाल कौशिक यह भी बताएं कि हिटलर की नाजी पार्टी की ड्रेस और अभिवादन का तरीका आरएसएस ने क्यों अख्तियार किया ?

कांग्रेस नेताओं की आजादी की लड़ाई में भूमि का त्याग तपस्या बलिदान जेलों में काटी गई जवानी तो सबको पता है, लेकिन 1947 तक सावरकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जैसे भाजपा और भाजपा के मात्र संगठन आर एस एस की विचारधारा के  नेता आजादी की लड़ाई में भाग क्यों नहीं लिए? इस सवाल का जवाब धरमलाल कौशिक दें तो बेहतर होगा।

सावरकर द्वारा बार-बार अंग्रेजों से माफी मांगने के कारणों को भी धर्म लाल कौशिक को बताना चाहिए ? 

धरमलाल कौशिक यह भी बताएं कि अंग्रेजों से माफी मांग कर काला पानी से छूटने के बाद सावरकर को अंग्रेजी सरकार एक कलेक्टर की तनखा से ज्यादा राशि पेंशन के रूप में क्यों देती रही ? 
स्वदेशी और राष्ट्रवाद का दावा करने वाली विचारधारा के लोग यह भी बताएं कि आजादी की लड़ाई के समय उनका राष्ट्रवाद कहां और क्यों सोया पड़ा था?

अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति में इस विचारधारा के लोग मुस्लिम लीग की ही तरह अंग्रेजों के सहयोगी क्यों बने रहे ?

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ - कंगना समेत इन सितारों ने दी फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनायें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आज देश भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के इस फेस्टीवल को बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बड़ी धूम-धाम से सेलीब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सेलेब्स भी अपने चाहने वालों को त्योहार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप