प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 मार्च 2025। शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।  अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है। 

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। 

तबादलों के इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

'सरकार नगा राजनीतिक मुद्दे के जल्द समाधान को लेकर चिंतित', सीएम रियो बोले- गतिरोध जारी नहीं रह सकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोहिमा 05 मार्च 2025। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि राज्य सरकार और लोग नगा राजनीतिक मुद्दे के जल्द समाधान को लेकर चिंतित हैं। वह नहीं चाहते की गतिरोध जारी रहे। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान रियो ने कहा कि कई सदस्यों ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप