पीएससी घोटाले की होगी जांच, बृजमोहन अग्रवाल बोले – नौजवानों के साथ नहीं होगा अन्याय अत्याचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 दिसंबर 2023। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।

वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का प्रीमियर जल्द होगा रिलीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2023। कलर्स सिनेप्लेक्स 24 दिसंबर को रात 8 बजे बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दिखाएगा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हीरो यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ