धुरंधर ट्रेलर लॉन्च में अर्जुन–रणवीर की फायर बॉन्डिंग ने बढ़ाई फिल्म की धड़कनें

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 नवंबर 2025। धुरंधर के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च में अर्जुन रामपाल का एक बयान सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है, “मैंने इस फिल्म में कभी रणवीर सिंह को नहीं देखा, मैं हमेशा हमज़ा को ही देखता रहा। अपने इस दिल छू लेने वाले कमेंट के साथ अर्जुन ने ना सिर्फ़ रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ़ की, बल्कि यह भी दिखा दिया कि फिल्म की तैयारी कितनी गहरी और जुनूनी रही है। ट्रेलर में ‘एंजेल ऑफ डेथ’, आईएसआई मेजर इक़बाल के रूप में अर्जुन का खतरनाक, सिहरन पैदा करने वाला अवतार पहले ही दर्शकों को बांध चुका है। इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, “आदित्य धर का शुक्रिया। इतनी बड़ी और एम्बिशस फिल्म को बैक करने के लिए ज्योति देसाई और जियो जैसे लोगों की जरूरत थी। सभी कलाकारों और टीम का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। हमें इस फिल्म के लिए अपना ‘ट्रिपल-ए गेम’ लाना पड़ा। रणवीर ने दो सालों में जो किया है, उस पर मुझे गर्व है। मुझे स्क्रीन पर कभी रणवीर नहीं दिखाई दिए—सिर्फ़ हमज़ा दिखे।”

अर्जुन का यह बयान सोशल मीडिया पर बज़ क्रिएट कर रहा है, क्योंकि यह रणवीर के किरदार की गहराई और दोनों एक्टर्स के बीच मौजूद सम्मान को दर्शाता है। वहीं उनके खतरनाक एक्शन और डार्क किरदार की झलक देखकर लोग कह रहे हैं कि अर्जुन ने विलेन का स्टैंडर्ड ही बदल दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और डेब्यूटेंट सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। और ट्रेलर की प्रतिक्रिया देखकर साफ है कि यह फिल्म इस साल का सबसे धमाकेदार सिनेमैटिक इवेंट बनने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गाईडलाईन की दरों में 10 से 100 प्रतिशत बढ़ोतरी अनुचित, अदूरदर्शी निर्णय

शेयर करेइस निर्णय से बेरोजगारी बढ़ेगी, आर्थिक मंदी आयेगी भाजपा की सरकार आने के बाद भूमि की सरकारी दर 40 से 130 प्रतिशत बढ़ गयी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 नवंबर 2025। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जमीनों के गाईड लाइन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान