भिंड के मनकाबाग गांव में एयरफोर्स का विमान मिराज दो टुकड़े होकर गिरा, पायलट सुरक्षित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 21 अक्टूबर 2021। भिंड के पास एयरफोर्स का मिराज विमान गुरुवार को दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चीफ पायलट अभिलाष थे जो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव के बीहड़ क्षेत्र में गिरा। इसके धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने भीड़ जमा हो गई। पायलट के सुरक्षित पैराशूट से उतरने, दुर्घटनाग्रस्त मिराज की तस्वीरें ग्रामीणों ने वीडियो में कैद कर ली जो कुछ मिनट में  वायरल हो गईं। घटना की सूचना पर भिंड पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को घटनास्थल से हटाकर रेस्कयूु शुरू किया।

पुलिस व आधिकारिक सूत्रों ने प्रारंभिक सूचनाओं के हवाले से बताया कि वायुसेना का यह विमान भिंड के देहात थाना क्षेत्र के एक खेत में क्रैश होकर गिर गया। यह विमान मिराज बताया गया है। इसका मलबा आसपास के क्षेत्र में फैल गया। सूत्रों ने कहा कि विमान को उड़ा रहे पालयट की पहचान प्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष के रूप में हुई है। जो पास के खेते में मिले है और उन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि विमान ने ग्वालियर स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद यह हादसा हो गया। 

Leave a Reply

Next Post

आर्यन को आज फिर झटका: 26 अक्तूबर तक जेल में ही रहना होगा, बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को होगी जमानत पर सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 अक्टूबर 2021। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत पर सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट में अब मंगलवार 26 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने एनसीबी को सोमवार तक जवाब फाइल करने का वक्त दिया है। आर्यन की अर्जी NDPS कोर्ट में 20 अक्टूबर को खारिज […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर